राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 जनवरी। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव के तत्वाधान में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले महाविद्यालय के हॉकी खिलाडिय़ों का चयन स्पर्धा आयोजित की गई। इस चयन इस प्रथा में शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव विज्ञान महाविद्यालय राजनांदगांव शासकीय पीजी महाविद्यालय बेमेतरा, शासकीय पीजी महाविद्यालय कवर्धा, शासकीय विश्वनाथ तामस्कर महाविद्यालय दुर्ग, रतनचंद सुराना कॉलेज दुर्ग के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह में खिलाडिय़ों को संबोधित करते कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता ने कहा कि खेल मानव जीवन का एक अहम हिस्सा है, यह न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि मन और व्यक्तित्व के विकास में बड़ी भूमिका निभाते हैं।
खेल तनाव कम करते हैं और आत्मविश्वास को मजबूत करते हैं। मुख्य अतिथि भागीदारी अध्यक्ष अतुल रायजादा ने कहा कि खेलों में अनुशासन और मेहनत जरुरी होता है। हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है। इसका जीवन में काफी महत्व है। आज हॉकी में करियर की अच्छे संभावनाएं हैं। आप राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर में प्रदेश का नाम रोशन करें। कार्यक्रम का संचालन अरुण चौधरी ने किया। इस अवसर पर डॉ. शैलेंद्र सिंह, पीके हरि, परेश वर्मा, प्रो. हिरेंद्र बहादुर ठाकुर, अजय लांजेवार, विकास वैष्णव, शकील अहमद, दुर्गा प्रसाद जंघेल, रामू पाटिल तथा आयुष साहू उपस्थित थे


