राजनांदगांव
विवादित बयान के विरोध में फूंका पुतला
08-Jan-2026 3:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 8 जनवरी। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी द्वारा गाय को लेकर दिए गए विवादित बयान के विरोध में बीते दिनों पूर्व पार्षद ऋषि शास्त्री और प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक सचिव विशु अजमानी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। पहले घुमंतू गाय की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला दहन कर आक्रोश जताया गया। इस दौरान हर्ष खोब्रागढ़े, सागर ताम्रकार, राजा यादव, शुभम कसार, अभी गुप्ता, हर्षल हनी, अंसल, प्रभात मांडवी, देव कोमरे, गरूण विक्रम, तौसीफ गोरी, जय जायसवाल, सुरेन्द्र साहू, आशीष साहू, उदय मरकाम, चेतन साहू, ऋषभ निर्मलकरए जय साहू व अन्य लोग शामिल थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


