राजनांदगांव
राजनांदगांव, 5 जनवरी। राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह के दौरान खैरागढ़ जिले के बाजार हाट व चौक-चौराहों में नागरिकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। मिली जानकारी के अनुसार खैरागढ़ जिले में सडक़ दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य चलाए जा रहे सडक़ सुरक्षा माह में नित नए प्रयोग कर सुरक्षात्मक उपाय के साथ यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने व्यापक स्तर पर आम लोगों को आवश्यक समझाइस के साथ ही जागरूक किया जा रहा है।
सडक़ सुरक्षा माह का 01 से 31 जनवरी तक जिला पुलिस केसीजी द्वारा राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह 2026 मनाया जा रहा है । जिसका उद्देश्य सडक़ दुर्घटनाओं की रोकथाम है। जिला पुलिस केसीजी द्वारा 4 जनवरी को हाट-बाजार व चौक-चौराहों में जागरूकता कार्यक्रम करते बैनर-पोस्टर वितरण कर चस्पा किया गया। दोपहिया वाहन चालकों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया में सीट बेल्ट का उपयोग करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने बताया गया । साथ ही जागरूकता अभियान इस पूरे माह जोर शोर से मनाने एवं विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर शिविर लगाया जाएगा।