राजनांदगांव

खेल में मैं नहीं हम की भावना होनी चाहिए-गुप्ता
31-Dec-2025 2:58 PM
खेल में मैं नहीं हम की भावना होनी चाहिए-गुप्ता

अंतर महाविद्यालयीन महिला हॉकी प्रतियोगिता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 31 दिसंबर। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे व डॉ. शैलेन्द्र सिंह तथा वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी पीके हरि शामिल थे।

 

इस अवसर पर डॉ. शैलेन्द्र चौबे ने कहा कि हॉकी के क्षेत्र में सरकार द्वारा काफी सुविधा प्रदान की जा रही है। राजनांदगांव ने हॉकी के क्षेत्र में अनेक अंतर्राष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं। आप सभी का अच्छे खेल प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएं।  प्राचार्य डॉ. गुप्ता ने कहा कि आप सभी अपने विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व निर्मित करें। अत: आप अब मैं की जगह हम की भावना से खेलेंगे तो निश्चित तौर पर आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे तथा अखिल भारतीय स्तर तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपना पहचान बनाएंगे। संचालन करते क्रीड़ा अधिकारी अरूण चौधरी ने कहा कि इस प्रतियोगिता में शासकीय महाविद्यालय राजनांदगांव शासकीय पाटणकण कन्या महाविद्यालय दुर्ग, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय वैशाली नगर, रतनचंद सुराणा महाविद्यालय दुर्ग, शासकीय महाविद्यालय बिरला, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कवर्धा व शासकीय कमलादेवी राठी महिला महाविद्यालय राजनांदगांव के खिलाडिय़ों ने चयन स्पर्धा में हिस्सा लिया। मैच में निर्णायक किशोर दिवस तथा ऋषि मेश्राम थे। प्रतियोगिता में परेश वर्मा, रितु दुबे, अजय लांजेवार, यशवंत देशमुख, अनुराग श्रीवास्तव तथा प्रो. हिरेन बहादुर सिंह एवं रामू पाटिल उपस्थित थे। प्रतियोगिता के चयनित खिलाड़ी अंतर विश्वविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता राउरकेला में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी।


अन्य पोस्ट