राजनांदगांव

भुवनबाई ने 160 कट्टा धान बेचा
30-Dec-2025 10:46 PM
भुवनबाई ने 160 कट्टा धान बेचा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 दिसंबर।
छत्तीसगढ़ राज्य शासन की सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था से ग्रामीण अंचलों के किसान लाभान्वित हो रहे हैं। ग्राम सिंघाभेड़ी की महिला किसान भुवनबाई, जिन्होंने धान उपार्जन केंद्र आमाटोला में ऑनलाइन टोकन के माध्यम से सफलतापूर्वक धान विक्रय किया।
 भुवनबाई ने शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई ऑनलाइन टोकन व्यवस्था के माध्यम से 160 कट्टा धान का टोकन कटवाया और निर्धारित तिथि पर आमाटोला उपार्जन केंद्र में धान विक्रय किया। सुव्यवस्थित व्यवस्था के कारण उन्हें बिना किसी परेशानी के धान बेचने का अवसर मिला।
महिला किसान भुवनबाई ने बताया कि धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे पुन: खेती-किसानी में निवेश करने हेतु करेंगी। जिससे उनकी कृषि गतिविधियां और अधिक सशक्त होगी। उनका लक्ष्य खेती को आधुनिक तरीके से आगे बढ़ाना और उत्पादन में वृद्धि करना है। भुवनबाई का कहना है कि राज्य सरकार की धान खरीदी नीति, ऑनलाइन टोकन प्रणाली और उपार्जन केंद्रों की पारदर्शी कार्यप्रणाली से छोटे एवं महिला किसानों को विशेष लाभ मिल रहा है। इससे न केवल समय की बचत हो रही है, बल्कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य भी समय पर प्राप्त हो रहा है।


अन्य पोस्ट