राजनांदगांव
शूटआउट में पराजित कर जीता खिताब
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 दिसंबर। छत्तीसगढ़ हॉकी से मान्यता प्राप्त जिला हॉकी संघ कवर्धा द्वारा राज्य स्तरीय रात्रिकालीन 7-ए साइड हॉकी प्रतियोगिता 25 से 28 दिसंबर तक आयोजित किया गया। इसमें जिला हॉकी संघ राजनांदगांव ने संकल्प अकादमी कवर्धा को शूटआउट में 4-1 गोल से पराजित कर राज्य स्तरीय फ्लड लाइट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। निर्धारित समय तक दोनों ही टीम 2-2 गोल की बराबरी पर रही और इस मैच का फैसला शूटआउट पद्धति से किया गया। राजनांदगांव ने संकल्प अकादमी कवर्धा को 4-1 गोल से पराजित कर फाइनल का खिताब अपने नाम किया।
जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया कि हॉकी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ हॉकी से मान्यप्त प्राप्त जिला कबीरधाम में 7-ए साइड फ्लड लाइट राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य से संबंधित 8 टीमों ने भाग लिया था। उन्होंने बताया कि जिला हॉकी संघ ने पूर्व में खेले गए मैचों में स्पोट्र्स हॉकी अकादमी रायपुर को 5-1 गोल से पराजित किया था। जिला हॉकी संघ की ओर से खुशाल यादव ने 2 गोल, संदीप ठाकुर, शकील अहमद और सोनू निषाद ने 1-1 गोल किए।
राजनांदगांव का दूसरा मैच रविवार को जिला हॉकी कवर्धा के साथ खेला गया। जिसमें जिला हॉकी संघ राजनांदगांव ने कवर्धा को 2-1 गोल से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में उनकी भिड़त हॉकी दुर्ग के साथ हुआ। इस मुकाबले में दोनों ही टीम एक-दूसरे के गोल पोस्ट में गोल करती रही। मैच के मध्यांतर तक दोनों ही टीम 2-2 गोल की बराबरी पर रही। वहीं मैच के मध्यांतर के राजनांदगांव की टीम ने अपने खेल प्रदर्शन में बदलाव करते मैच के अंतिम समय 3 गोल किया। वहीं दुर्ग ने 2 गोल और किए, किंतु मैच को राजनांदगांव ने दुर्ग को 5-4 गोल से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल में संकल्प अकादमी कवर्धा को पराजित कर विजयी होने का गौरव हासिल किया। जिला हॉकी संघ राजनांदगांव की टीम में शकील अहमद, मनीष यादव, मिथलेश पंड्या, खुशाल यादव, संदीप ठाकुर, आदित्य मेश्राम, संदीप यादव, खेमराज सिंहा, सोनू निषाद, सुखदेव निर्मलकर, कोच प्रतीक तिवारी, तौफीक अहमद मैनेजर के रूप में शामिल थे।


