राजनांदगांव

पैरा में लगी आग से वृद्ध की मौत
29-Dec-2025 4:25 PM
पैरा में लगी आग से वृद्ध की मौत

खैरागढ़ जिले के मानपुर गांव की घटना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 29 दिसंबर। खैरागढ़ जिले के नर्मदा-साल्हेवारा मार्ग में स्थित मानपुर गांव में पैरावट में लगी आग में एक वृद्ध की जलने से मौत हो गई। हालांकि मृतक की शिनाख्ती पुलिस ने कर ली है। मृतक गांव का ही रहने वाला है। गंडई पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक मानपुर गांव में शनिवार को एक खेत में आग लगते देखकर ग्रामीणों ने मौके पर जाकर जब देखा तब एक वृद्ध आग लगने से बुरी तरह झुलस गया था।

बताया जा रहा है कि वृद्ध लगभग 80 प्रतिशत झुलस गया।

 इसके बाद उसे गंडई अस्पताल लाया गया, जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने फोरेंसिक जांच और अन्य कानूनी प्रक्रिया के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।

मृतक की पहचान दूर्जनराम पिता घसियाराम के रूप में हुई।

 बताया जा रहा है कि मृतक अक्सर गांव से काफी दूर में स्थित खेत में ही रहता था, इसलिए आग लगने के कारण उसे बचाने में देरी हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक के डंडे और छड़ी से उसकी पहचान हुई।

ग्रामीणों ने इसी दोनों वस्तुओं के आधार पर उसे पहचाना।

 पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। परिजनों को शव सौंप दिया गया है। 


अन्य पोस्ट