राजनांदगांव
भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष से दिल्ली में की सौजन्य मुलाकात
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 दिसंबर। भाजपा के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से महापौर मधुसूदन यादव और पूर्व संसदीय सचिव कोमल जंघेल ने नई दिल्ली में सौजन्य मुलाकात की। भेंट के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष से राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा हुई।
मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। नितिन नबीन को इस नए नियुक्ति के लिए खैरागढ़ के पूर्व विधायक व प्रदेश कार्य समिति सदस्य कोमल जंघेल ने पूर्व सांसद मधुसूदन यादव और दिनेश गांधी के साथ दिल्ली स्थित बिहार निवास में पहुंचकर शुभकामनाएं दी। साथ ही भाजपा संगठन उनके नेतृत्व में और मजबूत प्रदान करेगी, ऐसा पूर्ण विश्वास जताया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश गांधी भी उपस्थित थे।


