राजनांदगांव

क्रॉस कंट्री दौड़ में शामिल होने टीम शाम को होगी रवाना
20-Dec-2025 8:11 PM
क्रॉस कंट्री दौड़ में शामिल होने टीम शाम को होगी रवाना

सुबह 7 बजे बिलासपुर के स्टेडियम में होगा आयोजन

राजनांदगांव, 20 दिसंबर। बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में कल 21 दिसंबर को सुबह 7 बजे से क्रॉस कंट्री दौड़ में शामिल होने राजनांदगांव जिले के एथलेटिक्स स्पोर्टस एसोसिएशन की टीम आज जनशताब्दी एक्सप्रेस से रवाना हो रही है।

उक्त जानकारी देते जिला एथलेटिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश ब्यौहारे ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता 2025-26 बिलासपुर में हिस्सा लेने वाले खिलाडिय़ों में पुरूष वर्ग में अनिल कुमार साहू, छतराम विके, अंडर-20 तुषार कुमार साहू एवं महिला वर्ग में कुमारी साक्षी यादव, निशा साहू पारीकला, रोशनी यदु, मानसी साहू भेड़ीकला, नमिता यादव, अंडर-20 केमेश्वरी साहू बिरझेर,  अंडर-18 चेष्टा जंगल, अंडर-16 काजल निषाद सुंदरा, कीर्ति साहू सुंदरा एवं टीम के कोच कामता प्रसाद यादव एनआईएस छत्तीसगढ़ पुलिस होंगे। टीम शनिवार शाम को ट्रेन से रवाना होगी।

छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रणविजय प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष विवेक शुक्ला, कोषाध्यक्ष राजेंद्र यादव, अतुल चोपड़ा, जिला खेल अधिकारी अनिल सिंह गौतम, देवेंद्र सिंह ठाकुर, प्रकाश साथिया, विश्वेंद्र प्रताप सिंह, अंकित सिंह चौहान, आशीष साहू, शैलेंद्र तिवारी, राजाराम देवांगन, तीरथ गिरी गोस्वामी, डॉ.  ममता गुप्ता, ममता मोर्य, सोमू प्रसना, शीतल साहू, झम्मन देवांगन, राजू वैष्णव, प्रमोद अब्राहम, हेमंत वैष्णव, सुरेंद्र दास वैष्णव, सावन वर्मा, पारस वर्मा, फिरोज अंसारी,  योगेश द्विवेदी, अभिनव मिश्रा, कृष्णा यादव, अनुराज श्रीवास्तव ने टीम को शुभकामनाएं दी।


अन्य पोस्ट