राजनांदगांव

ड्राई- डे पर शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार
20-Dec-2025 8:10 PM
ड्राई- डे पर शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव, 20 दिसंबर। ड्राई-डे 18 दिसंबर को  डोंगरगांव पुलिस ने अवैध रूप से शराब बिक्री करने के मामले में अलग-अलग तीन स्थानों पर कार्रवाई की। पुलिस ने तीनों प्रकरण में कुल 267 पौवा अवैध शराब और दोपहिया वाहन को जब्त किया। तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 मिली जानकारी के अनुसार डोंगरगांव थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद रहटगावकर द्वारा अपने थाना क्षेत्र में अपनी टीम के साथ लगातार गश्त पेट्रोलिंग कर अवैध शराब बिक्री करने वालों पर नजर रख रही है।  डोंगरगांव पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में 18 दिसंबर को तीन अलग-अलग स्थान ग्राम कोकपुर, ग्राम आरी और डोंगरगांव में दबिश देकर  अवैध शराब विक्रेताओं से कुल 267 पाव अवैध मदिरा जब्त कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में सारंग बरमाटे  22 साल निवासी डोंगरगांव, हरिश निर्मलकर 21 साल निवासी सालिकझिटिया डोंगरगांव और जितेन्द्र यादव 25 साल निवासी कोकपुर शामिल है।


अन्य पोस्ट