राजनांदगांव
अवैध शराब संग आरोपी गिरफ्तार
20-Dec-2025 8:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 20 दिसंबर। अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले आरोपी को सोमनी पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई की। आरोपी के कब्जे से 35 पौवा शोले देशी प्लेन एवं एक मोपेड को जब्त किया। आरोपी को जेल भेजा गया।मिली जानकारी के अनुसार सोमनी थाना प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव के नेतृत्व में अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु शराब परिवहन करने वाले गैंदु उर्फ गेंदलाल पारधी 22 साल निवासी ग्राम बोईरडीह को ग्राम ककरेल के पास पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 35 पौवा शोले देशी प्लेन कीमती 2800 रुपए एवं घटना में प्रयुक्त मोपेड कीमती 50 हजार रुपए को जब्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से अपराध धारा सदर का कायम कर विधिवत कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे