राजनांदगांव
राजनांदगांव, 20 दिसंबर। ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने नई दिल्ली से गिरफ्तार किया। बताया गया कि आरोपी ठगी कर जार्डन देश फरार हो गया था।
मिली जानकारी के अनुसार औंधी थाना में प्रार्थी नरेश कुमार साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 19 मार्च 2023 को प्रार्थी द्वारा क्रेडिट एवं बीमा संबंधी जानकारी के लिए गूगल सर्च करने पर मिले मोबाइल नंबर से फोन कर जानकारी लेनी चाही। आरोपी द्वारा व्हाट्सअप से लिंब व फार्म भेजकर 50 रुपए का पेमेंट करने कहा गया। प्रार्थी ने 50 रुपए ऑनलाइन पेमेंट कर फार्म भेज दिया। प्रार्थी के खाता से अलग-अलग किस्त में कुल 86496 रुपए खाता से पैसा निकलने का मैसेज आया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना औंधी में अपराध क्रमांक 06/23 धारा 420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान प्रार्थी के बैंक डिटेल से पता चला कि रवि कुमार के खाते में कुल 86496 रुपए गया है। आरोपी का पता तलाश उसके निवास स्थान मालोया चंडीगढ़ पंजाब में जाकर किया गया।
आरोपी नहीं मिलने पर फरारी पंचनामा तैयार किया गया। आरोपी का पता तलाश दो-तीन बार जाकर नहीं मिलने पर एवं जार्डन देश फरार होने पर लुक आउट नोटिस जारी किया गया, लुक आउट नोटिस की तर्ज पर आरोपी को न्यू दिल्ली एयरपोर्ट में ब्यूरो ऑफ़ इमीग्रेशन द्वारा पकड़ा गया।
जिसकी गिरफ्तारी हेतु निरीक्षक सतीश साहू के हमराह में टीम रवाना किया गया। न्यू दिल्ली पहुंचकर आरोपी रवि कुमार 28 साल पता मलोया चंडीगढ़ पंजाब को अपराध साबित पाए जाने पर 15 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया। मामला अजमानती होने से व दूरी अधिक होने से पटियाला हाउस कोर्ट नई दिल्ली से ट्रांजीट रिमांड लेकर न्यायालय राजनांदगाव में रिमांड हेतु पेश किया जाता है।