राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 दिसंबर। महिला से चाकू की नोक पर छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर कार्रवाई की।
मिली जानकारी के अनुसार मोहला-मानपुर-अं. चौकी जिले के मोहला थाना में प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 17 दिसंबर को आरोपी अजित जुरेशिया 26 साल निवासी कुंजामटोला द्वारा प्रार्थिया के घर के दरवाजे की कुंडी को हाथों से सरकाकर घर के अंदर प्रवेश कर जबर्दस्ती हाथ-बांह पकडक़र छेडख़ानी और प्रार्थिया के गले में चाकू रखकर छेडख़ानी कर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गया।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना मोहला में धारा 331(3), 74, 75(1), (प), 115(2), 351(3) बीएनएस का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल देव चंद्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर छेड़छाड़ के आरोपी का पतातलाश किया गया। मुखबिर की सूचना पर 24 घंटे के अंदर 18 दिसंबर को कुंजामटोला में आरोपी को घराबंदी कर हिरासत में लिया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी अजित जुरेशिया 26 साल साकिन कुंजामटोला द्वारा जुर्म स्वीकार किया गया।
जुर्म स्वीकार करने पर 18 दिसंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।