राजनांदगांव

मवेशी तस्करी करते एक नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार
14-Dec-2025 8:34 PM
मवेशी तस्करी करते एक नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार

तिलई के समीप पुलिस ने की कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 14 दिसंबर। गौतस्करी करने के मामले में पुलिस ने एक अपचारी बालक समेत 4 लोगों को पकडक़र कार्रवाई की। बताया गया कि दो वाहनों में कुल 6 नग मवेशियों को बलौदाबाजार से खैरागढ़ के रास्ते बालाघाट ले जाने के दौरान पुलिस ने तिलई के समीप नाकाबंदी कर पकड़ा। घटना में प्रयुक्त दोनेां वाहनों को पुलिस ने जब्त किया। वहीं आरोपियों को जेल और अपचारी बालक को संरक्षणात्मक अभिरक्षा में भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार 12 दिसंबर को चिखली चौकी प्रभारी के नेतृत्व मे चौकी स्टाफ  एवं गौ सेवको के साथ ग्राम तिलई के पास खैरागढ़ की ओर जाते चेकिंग करने पर दो वाहनों को रोककर चेक करने पर दोनों वाहनों में तीन-तीन नग भैंस एवं भैंसी को ठूंस-ठूंसकर ले जाते पाए जाने पर दोनों वाहनों में सवार सत्यप्रकाश धृतलहरे, मोहन दास मानिकपुरी, मनोज कुमार साहू एवं अपचारी बालक से पूछताछ करने पर मवेशियों को भाठापारा बलौदाबाजार से लॉजी बालाघाट ले जाना बताया।

किसी प्रकार का दस्तावेज नहीं होना जानकारी देने पर कार्रवाई करते तीनों आरोपियों एवं एक अपचारी बालक के विरूद्ध कार्रवाई करते मवेशियों का डॉक्टरी परीक्षण कराकर गौशाला सुरक्षार्थ रखा गया। आरोपियों के विरूद्ध अपराध सदर धारा 4, 6, 10 छग पशु परिरक्षण अधि. 2004, 11 पशु के प्रति क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत विधिवत कार्रवाई कर तीन आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।  न्यायालय आदेशानुसार जेल भेजा गया। एवं अपचारी बालक को सरंक्षणात्मक अभिरक्षा में भेजा गया।


अन्य पोस्ट