राजनांदगांव
श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए जिपं उपाध्यक्ष
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 13 दिसंबर। खैरागढ़ जिले के वार्ड क्र. 16 दाऊचौरा निवासी भाजपा कार्यकर्ता मदन देवांगन के निवास पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में केसीजी जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह शामिल होकर कथा का श्रवण किया। कथास्थल पहुंचने पर उनका स्वागत आयोजन समिति ने पारंपरिक रूप से किया।
कथा के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने व्यासपीठ के समक्ष क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत जीवन को दिशा देने वाला पवित्र ग्रंथ है। जिसका श्रवण मन को शांति और संवेदना प्रदान करता है। श्री सिंह ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को एकता और संस्कारों से जोडऩे का कार्य करते हैं।
श्री सिंह ने आयोजन के लिए मदन देवांगन एवं समस्त परिवार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आध्यात्मिक कार्यक्रम समाज को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं और परिवार व समाज दोनों के लिए मंगलकारी होते हैं। इस अवसर पर पार्षद विनय देवांगन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता तथा श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा का वातावरण भक्तिमय रहा और श्रद्धालुओं ने कीर्तन व भजन में सहभागिता की।


