राजनांदगांव

राजनांदगांव: अब तक साढ़े 4 सौ करोड़ की धान खरीदी
13-Dec-2025 3:18 PM
राजनांदगांव: अब तक साढ़े  4 सौ करोड़ की धान खरीदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 13 दिसंबर। जिले में धान खरीदी अभियान से किसानों में हर्ष व्याप्त है। खरीफ  विपणन वर्ष 2025.26 अंतर्गत धान खरीदी महाभियान के तहत शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की जा रही है।

कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशन में धान खरीदी सुचारू संचालन के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। धान खरीदी कार्य के लिए इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, पेयजल, पेयजल, छांव, बायोमैट्रिक डिवाईस मशीन, श्रमिक एवं अन्य व्यवस्था की गई है।

आद्र्रता मापी यंत्र से किसानों के धान का परीक्षण किया जा रहा है। जिले के सभी 96 धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की दर एवं सूची व फ्लैक्स लगाए गए हंै।

कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों की सतत निगरानी रखने तथा कोचियों एवं बिचौलियों से अवैध धान की खरीदी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

धान बिक्री के लिए किसान टोकन तुंहर हाथ मोबाइल एप के माध्यम से टोकन प्राप्त कर रहे हैं। जिससे उनके समय की बचत हो रही है और उन्हें सुविधा मिल रही है।

उल्लेखनीय है कि अब तक जिले में 37824 पंजीकृत किसानों से 455 करोड़ 57 लाख रुपए मूल्य का 1918140 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। धान का उठाव भी लगातार जारी है। अब तक धान उपार्जन केन्द्रों से 89860 क्विंटल धान का उठाव किया गया है।


अन्य पोस्ट