राजनांदगांव

चिकन मार्केट में चाकूबाजी, आरोपी गिरफ्तार
10-Dec-2025 9:34 PM
चिकन मार्केट में चाकूबाजी, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 10 दिसंबर। चिकन मार्केट में चाकूबाजी करने वाले आरोपी से पुलिस ने धारदार चाकू बरामद कर जेल भेज दिया। वहीं पीडि़त के स्कूटी की आग को बुझाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार 8 दिसंबर को रात्रि 8.20 बजे कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि चिकन मार्केट हाट बाजार में एक आरोपी द्वारा आहत को चाकू मारकर उसके स्कूटी को आग लगाया जा रहा है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते घटनास्थल पहुंचकर कोतवाली पुलिस द्वारा स्कूटी की आग बुझाइग् गई और हास्पिटल पहुंचकर आहत का हालचाल लेकर घटना की जानकारी ली। वहीं थाना बसंतपुर पुलिस आरोपी बाबू उर्फ  मोहित गुप्ता को फरार होने का मौका मिले, इससे पहले आधा घंटा में अपने हिरासत में ले ली।

प्रार्थी से पूछताछ कर धारा 109, 118 (1), 296,  326 (च) बीएनएस एवं आम्र्स एक्ट की धारा 25,  27 का प्रकरण पंजीबद्ध कर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियां को तत्काल अवगत कराया गया। कोतवाली थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम और बसंतपुर थाना प्रभारी एमन साहू के नेतृत्व में आरोपी बाबू उर्फ मोहित गुप्ता 28 साल निवासी कुआं चौक नंदई को हिरासत में लेकर थाना लाया गया।

 पूछताछ पर जुर्म स्वीकार किया। जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बटनदार चाकू को जब्त कर आरोपी के खिलाफ सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर 9 दिसंबर को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल किया गया। आरोपी लड़ाई.झगड़ाए चोरी का आदतन अपराधी है। जिसके विरूद्ध पूर्व में 10 अपराध दर्ज है।


अन्य पोस्ट