राजनांदगांव

ग्रीष्मकालीन धान उत्पादन पूर्णत: प्रतिबंधित प्रस्ताव पास
29-Nov-2025 9:58 PM
ग्रीष्मकालीन धान उत्पादन पूर्णत: प्रतिबंधित प्रस्ताव पास

धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लेने प्रोत्साहित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 नवंबर।
जिले में भू-जल स्तर के लगातार गिरावट के दृष्टिगत किसानों को ग्रीष्मकालीन फसल में धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लेने प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इसी कड़ी में ग्राम पंचायत मुसरा में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत मुसरा के ग्रामसभा में ग्रीष्मकाल में जल स्तर के गिरावट को ध्यान में रखते रबी मौसम में धान उत्पादन को पूर्णत: प्रतिबंध करने का प्रस्ताव पास किया गया है। इसकी जगह कम पानी उपयोग वाली अन्य दलहन-तिलहन फसल के लिए प्रोत्साहित किया गया। पानी बचाने ग्राम पंचायत में जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। ग्राम पंचायत में सामुदायिक सोख्ता का निर्माण किया जाएगा। वर्षा जल संचयन के लिए मिनी परकोलेशन टैंक, निजी सोकपीट का निर्माण, वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण करने कहा गया। ग्रामसभा में नागरिकों को कम पानी की आवश्यकता तथा अधिक उत्पादन वाली फसलों के संबंध में जानकारी दी गई। धान के बदले कम पानी से लेने वाले फसल लेने वाले किसान को सम्मानित करने की बात कही गई।


अन्य पोस्ट