राजनांदगांव

200 छात्राओं ने पढ़ा साइबर अपराध व यातायात नियमों का पाठ
23-Nov-2025 8:21 PM
200 छात्राओं ने पढ़ा साइबर अपराध व यातायात नियमों का पाठ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 23 नवंबर। अभिव्यक्ति एप एवं साइबर अपराध व यातायात के संबंध में रक्षा टीम ने पदुमलाल पुन्नालाल बख्शाी स्कूल में जागरूकता अभियान चलाया। लगभग 200 छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और स्वयं की सुरक्षा के उपाय बताए गए।

छात्रों को साइबर अपराध, ऑनलाइन फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, एपीके फाइल और सोशल मीडिया सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। साइबर अपराध की स्थिति में बिना डरे पुलिस से शिकायत करने तथा टोल फ्री नंबर 1930 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करने की अपील की गई। विद्यार्थियों को अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराकर उसकी एसओएस सुविधाओं की जानकारी दी गई। साथ ही नए कानून से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी साझा की गई। इसके अलावा यातायात से संबंधित स्कूली बच्चों को जागरूक किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार 21 नवंबर को एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन पर एएसपी राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में  रक्षा टीम प्रभारी उप निरीक्षक शारदा बंजारे द्वारा पदुमलाल पन्नालाल बक्शी स्कूल राजनांदगांव  में महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, नए कानून और यातायात जागरूकता पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में  स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षकों व छात्राओं सहित लगभग 200 छात्राओं को स्वयं की सुरक्षा, आत्मरक्षा, ऑनलाइन फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी धोखाधड़ी से बचाव और सोशल मीडिया सुरक्षा के उपाय बताए गए। सभी को अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराया गया। साथ ही छात्रों को हेलमेट/सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ओवर स्पीडिंग और बिना लाइसेंस के वाहन नहीं चलाने हेतु समझाइए दी गई।


अन्य पोस्ट