राजनांदगांव
निगम के पास जानकारी वाले इंजीनियर नहीं- फडऩवीस
05-Nov-2025 10:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 5 नवंबर। पूर्व पार्षद अशोक फडऩवीस ने कहा कि राजनांदगांव नगर निगम के पास जल विभाग की जानकारी वाले इंजीनियर ही नहीं है। एक भी मैकेनिकल इंजीनियर नहीं है। प्राईवेट कंपनी को ठेका देने के बाद से मोहारा प्लांट बेपरवाह हो गया है। लगातार वार्डों में गंदा पानी पिलाया जा रहा है। आज तक किसी भी जवाबदार इंजीनियर को नोटिस नहीं दी गई है। अभी तक तो उक्त इंजीनियर के विरूद्ध कार्रवाई हो जानी थी। यह दुर्भाग्य है कि शहर गंदा पानी पीने मजबूर और जिम्मेदार मौज-मस्ती, वह भी ऐसी जगह जो संवेदनशील स्थान है। शहर की जनता को चिढ़ाने का काम इससे पता चलता है, निगम प्रशासन कितना गंभीर है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


