राजनांदगांव

प्रदेश कर रहा निरंतर विकास- मंत्री खुशवंत, मिनी स्टेडियम मोहला में हुआ कार्यक्रम
03-Nov-2025 7:34 PM
प्रदेश कर रहा निरंतर विकास- मंत्री खुशवंत, मिनी स्टेडियम मोहला में हुआ कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 3 नवंबर। छत्तीसगढ़ राज्य 25वें स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर मिनी स्टेडियम मोहला में जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब रहे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश अपने गठन की 25वीं वर्षगांठ मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए घोषणाओं को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कम समय में ही पूरा किया गया है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री मोदी के गांरटी और विष्णु के सुशासन में प्रदेश निरंतर विकास कर रहा है। आज छत्तीसगढ़ को बने 25 वर्ष हो चुके हैं और हम रजत जयंती मना रहेे है। जिसमें हम सभी को संकल्प लेना होगा कि 2047 तक विकसित देश और विकसित राज्य बनाने के लिए शुरूवात अपने गांव से करें। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार एवं स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। साथ ही रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

 इस अवसर पर मोहला-मानपुर विधायक इन्द्रशाह मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह, उपाध्याक्ष भोजेश शाह मांडवी, जिला पंचायत सदस्य शांतिबाई त्रिपुरे, जिला पंचायत सदस्य शेशवरी धुर्वे, जिला पंचायत सदस्य नेहरूराम रजक, जिला पंचायत सदस्य सविता तिलक सोरी, जिला पंचायत सदस्य नरसिंह भण्डरी, जिला पंचायत सदस्य लखनलाल कलामे, जिला पंचायत सदस्य सुशीला भंडारी, जिला पंचायत सदस्य रेखाबाई कोठरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष मोहला गैंदकुवर, जनपद पंचायत अध्यक्ष मानपुर पुष्पाबाई मंडावी, जनपद पंचायत अध्यक्ष अं. चौकी पुनउराम राम फुलकंवरे, मोहला सरपंच गजेन्द्र कुमार पुरामे, कलेक्टर तुलिका प्रजापति, पुलिस अधिक्षक  यशपाल सिंह, डीएफओ दिनेश पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, मडिया प्रतिनिधि, बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकगण, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट