राजनांदगांव

निगम में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली शपथ
02-Nov-2025 4:15 PM
निगम में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली शपथ

राजनांदगांव, 2 नवंबर। शासन द्वारा 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाए जाने के निर्देश प्राप्त हुए थे। निर्देश के अनुक्रम में 31 अक्टूबर को नगर निगम सभागृह में नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
 

निगम सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में 31 अक्टूबर  को आयुक्त विश्वकर्मा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जीवनी पर प्रकाश डालते नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने स्वयं को समर्पित करने और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का संकल्प लिया गया। साथ ही सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा दूरदर्शिता व देश के लिए किए कार्यों को देश की एकता की भावना समझकर अपने देश की आंतरिक सुरक्षा, सुनिश्चित करने अपना योगदान देने सत्यनिष्ठा से संकल्प लिया गया। इस अवसर पर प्र. कार्यपालन अभियंता प्रणय मेश्राम, प्र.कार्यालय अधीक्षक नारायण यादव सहित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट