राजनांदगांव

निगम के 3 कर्मचारी सेवानिवृत्त, दी विदाई
10-Oct-2025 8:33 PM
निगम के 3 कर्मचारी सेवानिवृत्त, दी विदाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 10 अक्टूबर। नगर निगम में अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 3 कर्मचारी क्रमश: राजस्व उपनिरीक्षक गणितराम ठाकुर व ईश्वर माटे तथा पेंशन लिपिक तिजऊराम को निगम सभागृह में नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बिदाई समारोह में भावभीनी बिदाई दी गई। कार्यक्रम में आयुक्त सहित कार्यपालन अभियंता दीपक खांडे एवं राजस्व अधिकारी राजेश तिवारी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को माला पहनाकर, शाल, श्रीफल से सम्मानित किया तथा अवकाश नगदीकरण का चेक दिया।

समारोह में आयुक्त विश्वकर्मा ने तीनों कर्मचारियों को निर्बाध रूप से सेवाकाल पूर्ण करने पर बधाई देते कहा कि आप लोगो ने लगभग 30 से 35 वर्ष तक कुशलतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि  नगर निगम जनता से जुड़ी संस्था है। जिसमें काम करने में कठिनाई भी आती है, लेकिन परिस्थिति कुछ भी हो हमारा कर्तव्य हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के पेंशन एवं अन्य प्रकरणों का जल्द निराकरण करना है। उन्होंने गणितराम,  ईश्वर माटे एवं तिजऊराम से अपने पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करने शुभकामना देते उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

सेवानिवृत्त तीनों कर्मचारियों ने अपना अनुभव साझा करते कहा कि नगर निगम में लंबे समय तक काम करने का अवसर मिला। पूर्व में निगमों में उतनी सुविधाएं नहीं मिलती थी, फिर भी हम लोगों ने निष्ठा से काम किया।

उन्होंने कहा कि अच्छा काम करोगे तो हमेशा सफलता मिलेगी।  कार्यपालन अभियंता खांडे एवं राजस्व अधिकारी तिवारी ने भी  कहा कि अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर ये कर्मचारी आज शासन नियमों के तहत सेवानिवृत्त हो रहे हंै। हम सबको भी एक दिन इसी दौर से गुजरना है।  समारोह का संचालन व आभार प्रदर्शन नारायण यादव ने किया। कार्यक्रम में नगर निगम के अधिाकरी कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट