राजनांदगांव

नए कलेक्टर यादव ने सम्हाला पदभार
06-Oct-2025 4:23 PM
नए कलेक्टर यादव ने सम्हाला पदभार

 निवर्तमान कलेक्टर से औपचारिक बातचीत में ली जिले की जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 6 अक्टूबर। नांदगांव जिले के नए कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सोमवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। सप्ताहभर पहले राज्य शासन ने एक प्रशासनिक फेरबदल में प्रशासनिक आदेश में यादव को राजनांदगांव जिले का कलेक्टर नियुक्त किया था। 

 

आज दोपहर यादव ने निवर्तमान कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे से प्रभार ग्रहण किया। यादव 2019 बैच के आईएएस हैं। वह रायगढ़ जिला पंचायत सीईओ के पद से बतौर कलेक्टर राजनांदगांव पहुंचे। मूलत: हरियाणा के रहने वाले यादव मध्यम वर्गीय परिवार से है।  मूलत: हरियाणा के बाशिंदे यादव इंजीनियरिंग पास करने के बाद यूपीएससी के जरिये आईएएस चुने गए। हरियाणा के रेवाडी जिले के करनवासा गांव के ही सरकार स्कूल में उन्होंने 10वीं तक अध्ययन किया। इसके बाद उन्होंने  कुरूक्षेत्र के एनआईटी में भी इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन ब्रॉच में  इंजीनियरिंग की। यादव ने 6 माह तक मिनिस्ट्री ऑफ माईनेटरी में भी काम किया। 2019 में वह आईएएस के लिए सलेक्टर हुए।

छत्तीसगढ़ कैडर अलार्ट होने के बाद उन्होंने दुर्ग में सहायक कलेक्टर, कांकेर के भानुप्रतापपुर में एसडीएम तथा जशपुर में सीईओ के पद पर कार्य किया। रायगढ़ में  सीईओ रहते हुए यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर रायगढ़ को 5वें स्थान में ले गए। इस तरह उनका प्रशासनिक सफर अब तक बेहतर रहा है। इधर सोमवार को पदभार ग्रहण करने के बाद यादव की मौजूदा कलेक्टर से लंबी औपचारिक बातचीत हुई। आपसी चर्चा में यादव ने जिले की राजनीतिक, सामाजिक व भौगोलिक स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की।


अन्य पोस्ट