राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 अक्टूबर। रजत जयंती महोत्सव के दौरान यातायात पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया।
3 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25वीं वर्षगाठ के तारतम्य में रजत जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। रजत जयंती महोत्सव के दौरान 4 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस राजनांदगांव द्वारा सडक़ दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात जागरूकता पाम्पलेट, स्टीकर पोस्टर, फ्लैक्स बैनर, पॉकेट फोल्डर, एवं ऑटो स्टेपनी ब्राडिंग वाहनों में लगाकर यातायात नियमों का पालन करने आम लोगों को जागरूक किया गया। यातायात जागरूकता अभियान के तहत बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल बसंतपुर राजनांदगांव में आयोजित शिक्षकों का जूनियर रेडक्रास काउन्सलर प्रशिक्षण शिविर में लगभग 200 शिक्षकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। यातायात पुलिस की आम लोगो से अपील है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करेंए स्वयं सुरक्षित रहे एवं दूसरो को दुर्घटनाओं से बचाएं।


