राजनांदगांव
राजनांदगांव, 3 अक्टूबर। श्री बागेश्वर धाम मंदिर मां बम्लेश्वरी पदयात्री सेवा पंडाल में नवरात्र महानवमी को नारी शक्ति जागृति हेतु पद्मश्री फुलबासन यादव को राजनांदगांव रत्न का सम्मान सांसद संतोष पांडे तथा 21 सामाजिक व धार्मिक सेवा संस्थाओं द्वारा प्रदान किया गया।
आयोजन समिति के संयोजक पंकज गुप्ता, आयोजन अध्यक्ष भावेश अग्रवाल, सूरज गुप्ता, सौरभ खंडेलवाल, महेश शर्मा, विजय गुप्ता, महिला अध्यक्ष मधु खंडेलवाल, प्रज्ञा गुप्ता ने बताया कि इस नवरात्र में संस्कारधानी का गौरव बढ़ाने वाली नारी शक्ति जागृति नारी उत्थान, नारी आत्मनिर्भरता सहित पर्यावरण स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में अनवरत रूप से कार्य करने वाली पद्मश्री फुलबासन यादव को प्रदान किया गया। साथ ही संस्कारधानी के नवरत्न प्रतिभाओं का भी सम्मान किया गया। उक्त जानकारी बागेश्वर धाम सेवक अजय गुप्ता सौरभ गुप्ता द्वारा दी गई।


