राजनांदगांव
राजनांदगांव, 1 अक्टूबर। नवरात्रि महोत्सव के अवसर पर खैरागढ़ नगर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। नगर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में केसीजी जिला पंचायत के उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए। उन्होंने मां दुर्गा से क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर, विकेश गुप्ता, शैलेन्द्र त्रिपाठी, चन्द्रशेखर यादव, नंद चंद्राकर, आयश सिंह, आलोक श्रीवास, अनीश सिंह, अनुज देवांगन, सुमित टांडिया, अजय जैन, रूपेश रजक सहित नगर के गणमान्य जनप्रतिनिधि और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी व पार्षदगण शामिल हुए। सभी ने मिलकर मां दुर्गा की पूजा.अर्चना की और नगर में शांति, समृद्धि और सामाजिक सौहार्द की कामना की।जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने दुर्गा उत्सव समिति के प्रयासों की सराहना करते कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में एकता और समरसता की भावना मजबूत होती है।


