राजनांदगांव

स्पेशल ट्रेन से रामलला दर्शन के लिए यात्री रवाना
01-Oct-2025 4:27 PM
स्पेशल ट्रेन से रामलला  दर्शन के लिए यात्री रवाना

पारख व पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू ने दिखाई हरी झंडी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 1 अक्टूबर। श्रद्धालुओं को लेकर एक स्पेशल ट्रेन बुधवार को रामलला के लिए रवाना हुई। स्थानीय स्टेशन परिसर में यात्रियों का भाजपा नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जय श्रीराम के नारों के साथ श्रद्धालुओं को विशेष ट्रेन से अयोध्या भेजा गया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता खूबचंद पारख, छग पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाई गई। रेल्वे प्रशासन ने यात्रियों की सुखद यात्रा के लिए बेहतर व्यवस्था को लेकर भाजपा नेताओं को आश्वासन दिया। इसके अलावा भाजपा नेताओं ने रामलला दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों को शुभकामनाएं देते बिदा किया। अयोध्या जाने वाले यात्रियों ने अपने परिजनों से विदा लेते ट्रेन में सवार हुए। इस यात्रा में महिला, पुरूष  एवं बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल थे।

यात्रियों को बिदाई देने के दौरान प्रदेश भाजपा के पूर्व महामंत्री भरत वर्मा, वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा, रघुवीर वाधवा, हकीम खान व नरेन्द्र हंसा समेत अन्य लोग शामिल थे।


अन्य पोस्ट