राजनांदगांव

राजनांदगाव में मनाई गई अनागारिक-धम्मपाल जयंती
23-Sep-2025 3:58 PM
राजनांदगाव में मनाई गई अनागारिक-धम्मपाल जयंती

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 सितंबर।
जिले की महिला सशक्तिकरण संघ पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी संयुक्त रूप से अनागारिक-धम्मपाल जयंती समारोह उल्लास के साथ धम्मकीर्ति बौद्ध विहार बसंतपुर में मनाई गई। सर्वप्रथम भारत की धरमी में जन्मे संत महापुरूषों के छायाचित्र पर माल्यार्पंण कर दीप प्रज्जवलन त्रिशरण पंचशील से कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया।

कार्यक्रम में समाजसेवी कन्हैयालाल खोब्रागढ़े ने अपने उद्बोधन में अनागारिक धम्मपाल के बौद्ध धर्म एवं समाज के प्रति किए गए कार्यों को बताया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण संघ के सदस्य एवं धम्मकीर्ति बौद्ध विहार बसंतपुर के उपासक एवं उपासिका शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन महिला सशक्तिकरण संघ की अध्यक्ष बुद्धिमित्रा वासनिक ने किया। कार्यक्रम का आभार माया खोब्रागढ़े द्वारा किया गया। महाबोधि-महाविहार, बोधगया मुक्ति आंदोलन एवं बीटी एक्ट 1949 रद्द करने के लिए हस्ताक्षर कर महाबोधि-महाविहार आंदोलन का समर्थन करने की अपील की गई एवं हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ किया गया।

कार्यक्रम में देवीनंदा मेश्राम, माया वासनिक,लक्ष्मा गजभिये, हर्षिका गजभिये, वंदिता गजभिये व शारदा मेश्राम ने बारी-बारी अपना उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में निर्मला वासनिक, मीना श्रीरंगे, सरला नोन्हारे, वंदना बोरकर, सुनीता बारसे, राजेश्वरी मेश्राम, सुरेखा सहारे, उषा बंसोड़, किरण रामटेके, मैनाबती नोन्हारे, भानुमति रामटेके, शांति चौहान, संगीता श्रीरंगे, डिलेश्वरी रामटेके, लखन लाल गजभिये आदि उपस्थित थे। यह जानकारी बुद्धिमित्रा वासनिक द्वारा दी गई।


अन्य पोस्ट