राजनांदगांव

लंबे समय तक नांदगांव के रहे जिलाध्यक्ष, उपप्रांताध्यक्ष के तौर पर भी किया काम
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 13 सितंबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल पांडे की नई कार्यकारिणी में राजनंादगांव के कर्मचारी नेता पीसी जेम्स को महासचिव जैसे अहम पद पर जिम्मेदारी दी है।
जेम्स स्वास्थ्य कर्मियों के हितों को लेकर सदैव मुखर रहे हैं। उनके कई मुद्दों पर अस्पताल प्रबंधन को कर्मचारी हित में निर्णय लेने के लिए विवश होना पड़ा। राजनांदगांव जिला अस्पताल के अलावा वह मेडिकल कॉलेज में कार्यरत कर्मचारियों के साथ खड़े रहे हैं। इसी के चलते जेम्स को प्रदेश नेतृत्व ने महासचिव पद पर नियुक्त किया है। जेम्स वर्षों से स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन में अलग-अलग पदों पर रहे हैं। वर्ष 2009 में वह संघ के जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किए गए थे। कर्मचारी हितैषी माने जाने वाले जेम्स को बेहद विनम्र और शालीन व्यक्ति माना जाता है।
उन्होंने अपने इस नियुक्ति पर प्रांताध्यक्ष अनिल पांडेय व संरक्षक ओपी शर्मा के प्रति आभार प्रकट करते कर्मचारी हित में सदैव संघर्ष करते रहने की बात कही। श्री जेम्स के स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री बनने पर विभाग के कर्मचारियों में खुशी का माहौल बन गया। उन्हें इस नियुक्ति पर प्रशांत तिवारी, एल. धनकर. लभेश पगारे, सत्यम हुमने, भोज साहू, जतिन हिरवानी, कार्तिक साहू, साधना पाल, मंजू येन्नैवार(मेट्रन), महिमा झा, रत्ना चन्द्रा, प्रज्ज्वलिका, सुरेखा सिदार, सतीश पदम आदि ने बधाई दी।