राजनांदगांव

वर्षों पुरानी झांकी निकालने की परंपरा आज भी कायम - रमन
05-Sep-2025 2:46 PM
वर्षों पुरानी झांकी निकालने की   परंपरा आज भी कायम - रमन

प्रतियोगिता में चयनित गणेश समितियां पुरस्कृत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 5 सितंबर। नगर निगम द्वारा वर्ष 2024 में आयोजित गणेश पर्व प्रतियोगिता में चयनित समितियों को पुरस्कार वितरण करने का आयोजन विधानसभा अध्यक्ष निवास जीई रोड राजनांदगांव में विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महापौर मधुसूदन यादव समेत कोमल सिंह राजपूत, अतुल विश्वकर्मा समेत पार्षदों व अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। गणेश पर्व प्रतियोगिता में चयनित गणेश समितियों में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने गणेश प्रतियोगिता वर्ष 2024 के सर्वश्रेष्ठ गणेश प्रतिमा में प्रथम विनायक मंडल गणेश उत्सव समिति, कामठी लाइन को 6 हजार रुपए का चेक, द्वितीय श्री पाटीदार गणेश उत्सव समिति जीई रोड को 4 हजार रुपए का चेक व तृतीय लालबाग गणेश उत्सव समिति दुर्गा मंदिर परिसर लालबाग को 3 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया।

 इसी प्रकार विसर्जन झांकी के अ वर्ग में प्रथम उमंग गणेश उत्सव समिति हमालपारा को 41 हजार रुपए का चेक, द्वितीय सुमति मंडल कामठी लाइन को 21 हजार रुपए का चेक एवं तृतीय बस स्टैंड गणेश उत्सव समिति पुराना बस स्टैंड को 11 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया। इसी प्रकार ब वर्ग में प्रथम गंज गणेश उत्सव समिति भारत माता चौक को 31 हजार रुपए का चेक, द्वितीय आजाद गणेश उत्सव समिति आजाद चौक को 18 हजार रुपए का चेक एवं तृतीय तिरंगा मंडल अशोक स्तंभ (कमल टाकीज) चौक को 10 हजार रुपए का चेक प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विस अध्यक्ष  सिंह ने कहा कि गणेश पर्व प्रतियोगिता में चयनित सभी समितियों को यहां उपस्थिति के लिए धन्यवाद देता हूं। नगर निगम की टीम ने गणेश पर्व में निर्णय लिया, उस आधार पर आज पुरस्कार स्वरूप सम्मान निधि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव की झांकी पूरे छत्तीसगढ] में चर्चित है यहा दूर दूर से लोग झांकी देखने आते हैं। वर्षों पुरानी झांकी निकालने की परंपरा जो बनी है, वो विशिष्ट परंपरा है। जिसको आप लोगों ने आज भी कायम रखा है। महापौर यादव ने कहा कि परंपरागत रूप से गणेश प्रतिमा एवं झांकी के लिए नगर निगम द्वारा प्रतिवर्ष पुरस्कार दिया जाता है। आज पिछले वर्ष के परिणाम का पुरस्कार दिया जा रहा है। सभी चयनित समितियों को बधाई देता हंू और इस वर्ष भी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। उन्होंने अल्प सूचना में कार्यक्रम में उपस्थित होने पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता संजीव कुमार मिश्रा ने किया। इस अवसर पर पार्षदगण सहित गणेश समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट