राजनांदगांव
चुनावी घोषणा पत्र का ध्यानाकर्षण कराने कांग्रेस का प्रदर्शन शुरू
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 2 सितंबर। नवीन ओवरब्रिज निर्माण व अंडरब्रिज निर्माण कार्य में गति लाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को मोर्चा खोल दिया। शहर के दिग्विजय क्लब के सामने कांग्रेस ने पंडाल लगाकर चुनावी घोषणा पत्र का ध्यानाकर्षण कराने प्रदर्शन शुरू किया। वहीं वर्ष 2023 में चुनावी घोषणा पत्र में जीत हासिल करने पर नया ओवरब्रिज निर्माण कराने की बात को लेकर कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। वहीं कल 3 सितंबर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। सोमवार को दिग्विजय क्लब के सामने कांग्रेस ने पंडाल लगाकर धरना-प्रदर्शन का शुभारंभ कर दिया।
कांग्रेसियों ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि खैरागढ़-कवर्धा मुख्य मार्ग पर स्थित शहर के उत्तर भाग पटरीपार की जनता के आवागमन के मुख्य मार्ग पर स्थित ओवरब्रिज जर्जर और खतरनाक हो गया है। यहां यातायात के दबाव की वजह से आए दिन नागरिकों को दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है। ओवरब्रिज की जर्जर स्थिति और धीमी गति से चल रहे अंडरब्रिज की जर्जर स्थिति और धीमी गति से चल रहे अंडरब्रिज के कार्य को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार से दो दिवसीय धरना प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि डॉ. रमन सिंह ने वर्ष 2023 में अपने चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि भाजपा सरकार आते ही नए ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा, जो दो वर्ष से भाजपा की सरकार है, लेकिन वादा-खिलाफी की जा रही है। वहीं स्टेशनपारा व गौरीनगर अंडरब्रिज का निर्माण काफी धीमी गति से चल रहा है। इस कारण शहरवासियों को आवगमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धरना प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा, श्री किशन खंडेलवाल, नीरज कन्नौज, सूर्यकांत जैन, आसिफ अली, अमित चंद्रवंशी, झम्मन देवांगन, ऑफताब आलम, कमलजीत सिंह पिंटू, शारदा तिवारी, मानव देशमुख, गुरूमीत सिंह, महेश साहू, अभिमन्यु मिश्रा, अमित खंडेलवाल समेत अन्य लोग शामिल थे।


