राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 सितंबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष में शासन के निर्देशानुसार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को नगर निगम द्वारा चौपाटी में छत्तीसगढ़ी व्यंजन तिहार आयोजित किया गया। व्यंजन तिहार में संस्कारधानी के महिला समूह की महिलाओं द्वारा विभिन्न छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्टाल लगाया गया। जिसका महापौर मधुसूदन यादव ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
छत्तीसगढ़ी व्यंजन तिहार अंतर्गत लगे स्टालों का महापौर यादव ने अपनी धर्म पत्नी श्रीमती करूणा यादव सहित जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह, टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, संतोष पिल्ले, अजीत जैन, देवशरण सेन, अतुल विश्वकर्मा, खेमलाल वर्मा, राजा माखीजा, डीलेश्वर साहू, वर्षा सिन्हा, शिव वर्मा, मणीभास्कर गुप्ता, खेमीन यादव, कमलेश बंधे, मनोहर यादव, अपूर्वा समीर श्रीवास्तव, प्रमोद झंझाडे, प्रियंका कुरंजेकर, संतोष साहू, रवि सिन्हा, अमृता सिन्हा, सेवकराम उईके, चन्द्रकृत साहू, शरद सिन्हा, विजय राय, हकीम खान के साथ अवलोकन कर छत्तीसगढ़ी व्यंजन का लुप्त उठा महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं से व्यंजनों के बारे में चर्चा किया।
महापौर श्री यादव ने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ प्रदेश 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इसके उपलक्ष्य मेें रजत जयंती वर्ष मनाया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ सरकार के मंशानुरूप छत्तीसगढ़ की संस्कृति, विधाओ, खानपान, तीज-त्यौहार आदि को जन-जन तक पहुंचाने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नगर निगम द्वारा छत्तीसगढ़ी व्यंजन तिहार का आयोजन चौपाटी में किया गया, जहां महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं छत्तीसगढ़ी व्यंजन चिला, फरा, चौसेला, ठेठरी, खुरमी आदि का स्टाल लगाए हैं। वही सी-मार्ट द्वारा छत्तीसगढ़ के खानपान, रागी, मिलेट के अलावा अन्य छत्तीसगढ़ी सामानों का स्टाल लगाया गया है। जिसका नागरिकों द्वारा लुप्त उठाया जा रहा है। इस अवसर पर महिला स्व सहायता समूह की महिलाए एवं नागरिकगण उपस्थित थे।


