राजनांदगांव
नांदगांव-कवर्धा के सियासी स्थिति पर की चर्चा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 सितंबर। राजनांदगांव के पूर्व प्रभारी मंत्री व पूर्व वन मंत्री मोहम्मद अकबर के जन्मदिन और उमरा हाजरा से लौटने पर बीते दिनों राजनांदगांव और कवर्धा के कांग्रेस नेताओं ने मुलाकात कर बधाई दी।
इस दौरान पूर्व मंत्री श्री अकबर ने राजनंादगांव और कवर्धा के कांग्रेस नेताओं से राजनांदगांव की सियासी स्थिति को लेकर चर्चा की। साथ ही प्रदेश में संगठन सृजन के तहत पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया को लेकर भी जानकारी ली। राजनांदगांव की सांगठनिक स्थिति पर भी उन्होंने चर्चा की। अकबर के राजधानी निज निवास में कांग्रेसी नेताओं ने मुलाकात के दौरान संगठन की मौजूदा स्थिति पर लंबी मंत्रणा की। बताया जा रहा है कि जल्द ही प्रदेश संगठन के माध्यम से ब्लॉक स्तर में नए पदाधिकारी मनोनीत किए जाएंगे। ऐसे में संगठन की स्थिति के मजबूत होने की संभावनाएं बढ़ जाएगी। पूर्व मंत्री अकबर ने राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के विषय पर भी आवश्यक जानकारी ली।
पूर्व मंत्री अकबर से मुलाकात के दौरान रमेश खंडेलवाल उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण राजनांदगांव, रवि साहू जिला महासचिव युवा कांग्रेस, घनश्याम साहू पंडरिया, होरी साहू कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवर्धा, सीमा अगम अनंत पूर्व जिपं अध्यक्ष, उत्तरा दिवाकर ब्लॉक अध्यक्ष पुंडा, अशोक सिंह शहर कांग्रेस अध्यक्ष कवर्धा, चंद्रशेखर साहू मंडल अध्यक्ष पंडरिया, मेहुल सत्यवंशी कवर्धा, सितेश चंद्रवंशी जिलाध्यक्ष एनएसयूआई, गोपाल चंद्रवंशी संगठन महामंत्री कवर्धा, मनोज चंद्रवंशी कवर्धा समेत अन्य लोग शामिल थे। उक्त जानकारी जिला महासचिव युवा कांग्रेस रवि साहू ने दी।


