राजनांदगांव

जागरूकता कार्यक्रम से महिलाएं हो रही सशक्त और सक्षम
29-Aug-2025 5:39 PM
जागरूकता कार्यक्रम से महिलाएं हो रही सशक्त और सक्षम

राजनांदगांव, 29 अगस्त।  छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर महिलाओं को सुरक्षित, सक्षम और सशक्त बनाने एवं सामाजिक, आर्थिक सशक्तिकरण, सुरक्षा और संरक्षण को बढ़ावा देने एकीकृत बाल विकास परियोजना राजनांदगांव ग्रामीण 1 अंतर्गत आने वाले ग्राम बोरी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक किशोर माहेश्वरी ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी। सखी वन स्टॉप सेंटर से श्वेता त्रिवेदी और संतोषी पाटिला द्वारा लैगिक उत्पीडऩ, पॉक्सो एक्ट, गुड टच, बैड टच, शारदा एक्ट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी देकर शाला की किशोरी बालिकाओं को जागरूक किया। वहीं बाल संरक्षण इकाई के चाईल्ड लाईन शाखा से महेश साहू और नितिन किशोरी वर्मा द्वारा बाल अपराध, उसका संरक्षण, उसकी पढ़ाई, अनाथ बच्चों को शासन से दिए जाने वाले सहयोग आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में 25 महिलाएं और 35 किशोरी बालिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में बोरी सेक्टर की पर्यवेक्षक इंदु कुर्रे सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित थी।

 


अन्य पोस्ट