राजनांदगांव

छग हॉकी टीम ने कर्नाटक को हरा क्वार्टर फाइनल में
08-Aug-2025 3:22 PM
छग हॉकी टीम ने कर्नाटक को हरा क्वार्टर फाइनल में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 8 अगस्त। 1 से 12 अगस्त तक आयोजित 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर बालिका राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में छग हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते कर्नाटक की टीम को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

छग हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ टीम ने अब तक खेले गए मुकाबलों में पहला मैच झारखंड से खेला। जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरा मैच हॉकी कर्नाटक के साथ खेला। जिसमें छत्तीसगढ़ कर्नाटक को 6 के मुकाबले 1 गोल से पराजित कर अपने पुल में दूसरे स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता में देशभर से कुल 30 टीम हिस्सा ले रही है। हॉकी इंडिया द्वारा नियुक्त चयनकर्ता इस चैंपियनशिप के माध्यम से 50 खिलाडिय़ों का चयन राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए करेंगे, इन्हीं में से चुनिंदा खिलाड़ी भारत की जूनियर बालिका टीम का प्रतिनिधित्व करते अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि कर्नाटक के खिलाफ हुए मुकाबले में छत्तीसगढ़ हॉकी टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। टीम की ओर से मधु सिदार ने 4 गोल और मनीषा पटेल व शीतल यादव ने 1-1 गोल किया। मधु सिदार  को  शानदार प्रदर्शन के लिए श्मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। छत्तीसगढ़ हॉकी टीम अनुभवी प्रशिक्षण दल के साथ इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग ले रही है। जिसमें मुख्य कोच अनीश अहमद  तथा संजना साहू मैनेजर की भूमिका निभा रही है। छत्तीसगढ़ की इस युवा बालिका टीम में ज्योति रानी, भूमिका धनकर, मीनाक्षी उमरे, मौलिशा वर्मा, यशोदा, रूखमणी, नेहा कुमारी, दामिनी खुशरो, मधु सिदार, परमेश्वरी, शीतल यादव, चेतना रानी दास,  आंचल,  केशरानी साहू, मनीषा पटेल, डॉली निषाद, नेहा धुर्वे, श्रुति पांडेय आदि शामिल हैं।


अन्य पोस्ट