राजनांदगांव
तिरंगा यात्रा के नीलू बने प्रदेश संयोजक
02-Aug-2025 6:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 1 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए समिति का गठन किया है। जिसमें भाजपा के युवा नेता नीलू शर्मा को संयोजक मनोनीत किया है। वहीं समिति में सदस्यों के रूप में संजय श्रीवास्तव, श्रीमती हर्षिता पांडे, विश्वविजय सिंह तोमर व दीपेश आरोरा शामिल हैं। श्री शर्मा को संयोजक मनोनीत किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


