राजनांदगांव

पूर्व महापौर डाकलिया ने सादगी से मनाया जन्मदिन, खेल जगत से भी मिली बधाई
02-Aug-2025 4:32 PM
पूर्व महापौर डाकलिया ने सादगी से मनाया जन्मदिन, खेल जगत से भी मिली बधाई

सभी दलों के नेताओं ने दी शुभकामनाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 2 अगस्त। पूर्व महापौर नरेश डाकलिया ने शनिवार को सादगीपूर्वक अपना जन्मदिन मनाया। उनके जन्मदिन पर कांग्रेसी नेताओं के अलावा विपक्षी दलों के प्रमुख पदाधिकारियों ने भी डाकलिया को जन्मदिन पर अपनी ओर से शुभकामनाएं दी।

 डाकलिया को खेल जगत से भी काफी बधाई प्रेषित किया गया। व्यक्तिगत रूप से लोगों ने उनसे भेंटकर पुष्पगुच्छ भेंट किए। शहर के जयस्तंभ चौक में अलग-अलग ग्रुपों के युवाओं ने गुलदस्ता भेंटकर डाकलिया की लंबी आयु और स्वस्थ रहने की कामना की।

 डाकलिया का शहर में हर वर्ग से परस्पर संबंध रहा है। लिहाजा उनके समर्थक और करीबी हर वर्ष पर जन्मदिन पर उत्साह के साथ बधाई देने आतुर रहते हैं। शहर के सामाजिक संगठनों ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ और उज्जवल भविष्य की कामना की।

पूर्व महापौर डाकलिया की राजनीतिक साख बेहद मजबूत है। खेल जगत से भी उन्हें बधाई देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। हॉकी खिलाड़ी के तौर पर डाकलिया की एक अलग पहचान है। राजनीति में भी उन्होंने एक विशिष्ट छाप छोड़ी है। सामाजिक सरोकार से जुड़े संगठनों ने भी डाकलिया को बधाई देते पुष्पगुच्छ और गुलदस्ता भेंट किया।

स्थानीय चौखडिय़ापारा स्थित उनके निवास में अलग-अलग वर्गों के प्रमुख हस्तियों ने उन्हें प्रत्यक्ष रूप से बधाई दी। समाजसेवी संस्थाओं कीओर से भी बधाई देने उनके निवास पर लोगों का तांता लगा रहा।

 डाकलिया को पशु प्रेमियों ने भी अपनी ओर से बधाई प्रेषित की। शहर के लोगोंंंंंंंंं के बीच डाकलिया आज दिनभर मेल-मुलाकात में व्यस्त रहे।


अन्य पोस्ट