राजनांदगांव
श्रीराम पुरम कॉलोनी में पौधरोपण
29-Jul-2025 6:45 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 29 जुलाई। श्रीराम पुरम कालोनी फरहद (पनेका) में हरियाली का संदेश जन-जन में देने के उद्देश्य से कालोनी के 10 एकड़ भूमि पर विकासशील कालोनी में हरियाली के लिए इस वर्ष भी उद्यानिकी विभाग राजनांदगांव के डायरेक्टर राजेश शर्मा एवं पेंड्री नर्सरी के डहरिया के मार्गदर्शन में 70 पौधों का रोपण कालोनी के अध्यक्ष दिनेश नामदेव के नेतृत्व में किया गया। कालोनी अध्यक्ष ने कहा कि घर के प्रत्येक सदस्य के नाम से एक पौधा जीवनकाल में अवश्य लगाना चाहिए व अन्य शुभ अवसरों पर जैसे जन्मदिन, विवाह, शादी की सालगिरह के अवसर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण व हरियाली का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का नेक कार्य सभी सदस्य जरूर करें। उक्त जानकारी कालोनी अध्यक्ष दिनेश नामदेव ने दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे