राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 28 जुलाई। कोसरिया यादव समाज राजनांदगांव द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 16 अगस्त को धूमधाम से मनाने विभिन्न वार्डों में निरंतर बैठक जारी है। इसी कड़ी में 27 जुलाई को सामुदायिक भवन भरकापारा में बैठक आयोजित की गई।
समाज के संगठन प्रभारी भोला यादव ने बताया कि बैठक के प्रारंभ में समाज के पदाधिकारियों व सदस्यों का गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। बैठक में शामिल सदस्य व महिला मंडल की पदाधिकारियों ने अपने-अपने वार्डों से झांकी लाने की जानकारी दी। साथ ही आयोजन में भगवान श्रीकृष्ण की पालकी यात्रा में शुरूआत से समापन तक पुष्प वर्षा को लेकर सहमति बनी।
बैठक में जिलाध्यक्ष मन्ना यादव, जिला महिला मंडल अध्यक्ष शीला यादव, जिला युवाध्यक्ष हरिश यादव, नगर अध्यक्ष सूरज यादव, नगर महिला अध्यक्ष मधु यादव, सचिव धरम यादव, कोषाध्यक्ष विजय यादव, नारायण यादव, मन्नु यादव, दिलीप यादव, राजेश यादव, पूनाराम यादव, दुष्यंत यादव, सौरभ यादव, राधेश्याम यादव, रवि यादव, राजू यादव, शैलेन्द्र यादव, बसंत यादव, मंगल यादव, गंगाधर यादव, प्रवीण यादव, बलीराम यादव, राजेश कुमार यादव, मंजू यादव, मीना यादव, केशन यादव, सुनिता यादव, निर्मला यादव, संतोषी यादव, भारती यादव, अंजु यादव, रजनी यादव, लतिका यादव, कांताबाई यादव, कामनी यादव, भारती यादव, शांति यादव, रूखमणी यादव, केवरा यादव, हिरोंदी यादव, कामिनी यादव, शुकवारो यादव, सुमित्रा यादव, प्रिया यादव, नेहा यादव, कोमल यादव, कुमारी यादव, शैलेन्द्री यादव, दुर्गा यादव, महाबाई यादव, लीला यादव, बुधिया यादव, राजकुमारी यादव सहित बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित थे।