राजनांदगांव

तिलईरवार में जल संरक्षण व वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
20-Jul-2025 4:44 PM
तिलईरवार में जल संरक्षण व वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 जुलाई।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलईरवार में जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पद्मश्री फुलबासन यादव समेत ब्लॉक अध्यक्ष जामुनबाई साहू  एवं युनिसेफ  जिला समन्वयक विनोद कुमार टेम्बुरकर उपस्थित थे।
इस दौरान पद्मश्री फुलबासन यादव ने छात्र-छात्राओं को अपने जीवन में तकलीफों और संघर्षों  से अवगत कराते कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ अपने जीवन को गढना आवश्यक है। जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण पर उन्होंने बताया कि जल है तो कल है। इसी कड़ी में ब्लॉक अध्यक्ष जामुनबाई साहू एवं जिला समन्वयक युनिसेफ से विनोद कुमार टेम्बुरकर ने जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण पर अपने-अपने विचार रखे।
 

कार्यक्रम में जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण में उत्कृष्ट कार्य हेतु थंगेश्वर कुमार साहू व्याख्याता को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
 कार्यक्रम में  अशीम कुमार यदु, अनुराधा ढोक, रेखा मुरकुटे, जानकी वल्लभ तंबोली, राजेश कुमार नेताम, जितेन्द्र कुमार कश्यप, नोहर दास लिल्हारे, पालकराम वर्मा, हरिचंद यादव, आशीष मसीह,  रीचा चन्द्राकर, हेमिन ठाकुर, दानेश्वर  साहू की उपस्थिति रही। 


अन्य पोस्ट