राजनांदगांव
राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए श्री गुरुनानक स्कूल के छात्र-छात्राएं चयनित
17-Jul-2025 2:35 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 17 जुलाई। श्री गुरुनानक उच्चतर माध्यमिक शाला राजनांदगांव के छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में आयोजित जवाहरलाल नेहरू हॉकी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते स्कूल और जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
प्रतियोगिता में बालक वर्ग 15 वर्ष एवं बालक- बालिका वर्ग 17 वर्ष की टीमों ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते जिला कबीरधाम की टीम को पराजित कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान सुनिश्चित किया है। अब यह चयनित खिलाड़ी आगामी माह जयपुर (दुर्ग जोन) में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं प्रबंध समिति के अध्यक्ष सरदार जनरल सिंह भाटिया, प्रो. हरजीत भाटिया, रूबी गरचा सहित समिति के अन्य सदस्यों ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे