राजनांदगांव

भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान दिलीप को
13-Jul-2025 11:36 PM
भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान दिलीप को

नरसिंह व अनिल को  महामंत्री की जवाबदारी
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
राजनांदगांव, 13 जुलाई।
भाजपा के प्रदेश संगठन ने नवीन जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में जिला भाजपा अध्यक्ष के पद पर चौथी बार नियुक्ति की है। जिला निर्माण के दो वर्ष में भाजपा संगठन ने चौथी बार जिला संगठन प्रमुख पद पर इस क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता अधिवक्ता दिलीप वर्मा को जवाबदारी सौंपी है। जबकि जिला महामंत्री का पद भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य नरसिंह भंडारी व अनिल गुप्ता को दिया है। नई नियुक्ति होने के बाद जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।
जिला भाजपा अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री के नियुक्ति की जानकारी नगर में भाजपा कार्यकर्ताओ तक पहुंची, नगर में फटाके फूटने व मिठाईयां बंटनी शुरू हो गई। जिला भाजपाध्यक्ष पद पर दूसरी बार अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप वर्मा को यह जवाबदारी मिली है। इससे पहले नगर में निवासरत पूर्व विधायक संजीव शाह को भाजपा संगठन ने जिला की कमान दिया था। शनिवार सुबह 11 बजे मोहला-मानपुर जिले के  प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता अंबागढ़ चौकी विश्राम गृह में एकत्रित होकर नए जिला भाजपाध्यक्ष दिलीप वर्मा को बधाई दी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने फटाके फोड एवं मिठाईयां खिलाकर एक-दूसरे को बधाईयां दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष एवं निवृतमान जिलाध्यक्ष नम्रता सिंह एवं प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट