राजनांदगांव

लाल बागेश्वर धाम का सावन महोत्सव 11 से
09-Jul-2025 4:53 PM
लाल बागेश्वर धाम का सावन महोत्सव 11 से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनंादगांव, 9 जुलाई।
राजनांदगांव शिव सेवा मंडल हेमू कलानी नगर गली नंबर 5 स्थित लाल बागेश्वर धाम में सावन महोत्सव का 11 जुलाई को आगाज होगा। लालबागेश्वर धाम के सेवक आवतराम तेजवानी ने बताया कि 11 जुलाई से प्रतिदिन सुबह 8 से 9 बजे तक रुद्राभिषेक एवं महाकाल भगवान की आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा तथा रात्रि 8 से 9 बजे तक प्रतिदिन महाआरती एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। संस्था के सदस्य संजय तेजवानी ने बताया कि 14 जुलाई को सुबह 5 बजे कावड़ यात्रा, स्वामी द्वारा सुबह 11 से 1 बजे तक संगीतमय रुद्राभिषेक एवं महारती एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। शाम 7 से रात्रि 9 बजे तक भजन एवं महाआरती, केदारनाथ महादेव की पूजा एवं विशेष महाआरती का प्रसाद वितरण किया जाएगा। 

इसी तरह से 21 जुलाई को सुबह 5 बजे कावड़ यात्रा, दोपहर 11 से 1 बजे  तक आचार्य द्वारा विशेष रुद्राभिषेक, शाम को सिंघोला से महाकाल की पालकी 6 बजे हेमू कालाणी नगर में आगमन एवं लालबागेश्वर महादेव मंदिर में जोरदार महाकाल की आरती एवं विशेष रूप से बर्फानी बाबा अमरनाथ की पूजा एवं प्रसादी वितरण सिंधु भवन में किया जाएगा। 28 जुलाई को सुबह 5 बजे कावड़ यात्रा, दोपहर 11 से 1 बजे तक आचार्य द्वारा संगीतमय रुद्राभिषेक, शाम 7  से 9 बजे तक भगवान सोमनाथ महादेव का विशेष पूजन एवं महाआरती का प्रसाद वितरण किया जाएगा।
इसी तरह से अंतिम सोमवार 4 अगस्त को सुबह 5 बजे कावड़ यात्रा, दोपहर 11 से 1 बजे तक आचार्य द्वारा संगीतमई रुद्राभिषेक एवं अंतिम सोमवार के उपलक्ष में रुद्राभिषेक एवं हवन कर प्रसाद वितरण किया जाएगा शाम 7 से 9 बजे तक काशी विश्वनाथ की पूजा एवं महाआरती का प्रसाद वितरण किया जाएगा। उक्त जानकारी प्रचार-प्रसार प्रभारी अनिल तेजवानी ने दी है।


अन्य पोस्ट