राजनांदगांव
राष्ट्रीय कवि संगम ने दी दुबे को श्रद्धांजलि
03-Jul-2025 5:11 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनंादगांव 3 जुलाई । छत्तीसगढ़ व देश के ख्यातिलब्ध कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के असामायिक निधन पर राष्ट्रीय कवि संगम जिला इकाई राजनांदगांव द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय कवि संगम राजनांदगांव के कवि व साहित्यकारों ने डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन को देश व प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति बताया व उनकी उपलब्धियों का स्मरण करते कहा कि वे छत्तीसगढ़ ही नहीं अपितु भारत के गौरव थे। इस अवसर पर साहित्यकारों ने दुबे के साहित्यिक योगदान का स्मरण किया व उनकी आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण किया।
इस अवसर पर पद्मलोचन शर्मा, डॉ. शंकर मुनि राय, गिरीश ठक्कर, मनोज शुक्ला, शैलेष गुप्ता, थंगेश्वर साहू, आत्माराम कोशा, अनुराग सक्सेना, तारिक ललानी, ओमप्रकाश साहू, लखन साहू, राजकुमार चौधरी, मानसिंह समेत अन्य लोग शामिल थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे