राजनांदगांव
राजनांदगांव शहर के फुटपाथ में एक ऐसा दृश्य दिखाई दिया
24-Jun-2025 3:38 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 24 जून। एक ओर प्रदेश सरकार पढ़बो अऊ बढबो अभियान चला रही है। राजनांदगांव शहर के फुटपाथ में एक ऐसा दृश्य दिखाई दिया। जिसमें एक अबोध बालिका दूधमुंही बच्ची को जीवन जीने की कला की सीख देते खेल के जरिये मनोरंजन भी कर रही है। शहर के फ्लाई ओवर के नीचे एक बालिका अपनी दूधमुंही बहन को साड़ी का झूला बनाकर हंसाने और खेलाते नजर आई। वाहनों के शोर-शराबे व देश-दुनिया से अलग दोनों एक-दूसरे को हंसाते दिखे। राजस्थान से उक्त बच्चों के पालक यहां फ्लाई ओवर के नीचे खानाबदोशी जीवन जी रहे हैं। (तस्वीर/ ‘छत्तीसगढ’़/ अभिषेक यादव)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे