राजनांदगांव

महापौर ने किया नाली निर्माण का भूमिपूजन
23-Jun-2025 8:19 PM
महापौर ने किया नाली निर्माण का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 23 जून। विकास कार्य कड़ी में शुक्रवार को वार्ड नं. 37 ओसवाल लाइन में अधोसंरचना मद अंतर्गत 15 लाख रुपए की लागत से नाली निर्माण करने महापौर मधुसूदन यादव ने पार्षदों व वार्डवासियों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया।

इस दौरान टोपेन्द्र सिंह, सावन वर्मा, जैनम बैद, हकीम खान, मानोश गोलछा, भागचंद गिडिय़ा, मनोज कोटडिय़ा, पंकज टाटीया, अशोक श्रीश्रीमाल, अजीत गिडिय़ा, नरेश बैद, मनोज ओस्तवाल, भोला पारख, विनोद पारख समेत अन्य लोग शामिल थे। महापौर यादव ने कहा कि शासन द्वारा संस्कारधानी में विकास कार्य कराने नगर निगम में स्वीकृति दिए थे। शासन स्वीकृति एवं विधायक डॉ. रमन सिंह तथा सांसद संतोष पाण्डे की अनुशंसा पर उनकी निधि अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य वार्डो में कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड 37 के लिए स्वीकृत राशि से 15 लाख रुपए की लागत से ओसवाल लाईन में नाली निर्माण करने भूमिपूजन किया जा रहा है। उक्त कार्य जल्द प्रारंभ किया जाएगा, ताकि ओसवाल लाईन वालों को इसका लाभ मिल सके।


अन्य पोस्ट