राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के एक दिन पूर्व शुक्रवार प्रात: रक्षित केन्द्र राजनांदगांव में पुलिस विभाग द्वारा योगाभ्यास किया गया। योगाभ्यास में एसपी मोहित गर्ग एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक सहित जिले के 180 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।
मिली जानकारी के अनुसार 20 जून को सुबह रक्षित केन्द्र राजनांदगांव में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के एक दिन पहले पुलिस विभाग द्वारा योग सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसपी मोहित गर्ग एवं एएसपी राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक सहित जिले के 180 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ और सक्रिय रहने के लिए योगाभ्यास किया गया। जिसमें योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम की विधियां सिखाई गईं, जिन्हें नियमित रूप से अपनाकर लाभ उठाने की प्रेरणा दी गई।
एसपी गर्ग ने सभी जवानों को योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। साथ ही कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। पुलिस जैसे चुनौतीपूर्ण सेवा क्षेत्र में योग मानसिक व शारीरिक संतुलन का प्रभावी साधन है। अधिकारी-कर्मचारियों को नियमित योग अपनाने की प्रेरणा दी। जिससे वे तनावमुक्त व ऊर्जावान रह सकें। कार्यक्रम का उद्देश्य बल के जवानों में तनाव प्रबंधन, एकाग्रता वृद्धि एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।


