राजनांदगांव

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण
10-Jun-2025 10:14 PM
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण

राजनांदगांव, 10 जून। विश्व पर्यावरण दिवस  पर अं. चौकी नगर पंचायत द्वारा शिवनाथ मुक्तिधाम में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: नगर पंचायत द्वारा जनजागरूकता रैली निकालकर किया गया। इसके बाद नगर के शिवनाथ मुक्तिधाम में फल, फूल व छायादार पौधों का रोपण किया गया। मुक्तिधाम में आयोजित सभा में नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने नागरिकों को पर्यावरण के महत्व को समझाते लोगों को भावी पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे आने का आह्वान किया। अध्यक्ष ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का कार्य केवल शासन-प्रशासन का ही दायित्व नहीं है। समय की मांग है कि हम अपना राष्ट्रीय कर्तव्य को समझे एवं एक अच्छे नागरिक की तरह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आकर कार्य करें।

 

उन्होंने नागरिकों को अपने प्रियजनों की स्मृति में वर्ष में कम से कम एक बार एक पौधा लगाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सीएमओ विजय पांडेय, उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, भाजपा नेता राजेश सिंगी, समाजसेवी मोंटी खंडेलवाल, पार्षद दिलीप कुंभकार, वन सुरक्षा समिति अध्यक्ष रामदयाल साहू, भाजपा नेता मोहन जैन, सतीश खंडेलवाल सहित  नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छता दीदी एवं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं शामिल थी।


अन्य पोस्ट