राजनांदगांव

प्रबुद्धजनों व महिलाओं ने लगाए पौधे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 जून। पर्यावरण संरक्षण एवं शहर में हरियाली को बढ़ावा देने नगर निगम द्वारा वृक्षारोपण किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ महापौर मधुसूदन यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आनंद वाटिका में एक रविवार को महापौर के साथ जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष सचिन बघेल समेत अतुल विश्वकर्मा, राजा माखीजा, संदीप बघेल, सेवक उईके, पंकज कुरंजेकर, रूपचंद भीमनानी, संदीप भट्टाचार्य, प्रो. कैलाश देवांगन, अशोक उमरे, नीलेश जोबनपुत्र, टीकाराम त्यागी, आदित्य पराते, कृष्णा तिवारी, जय वैष्णव व वार्डवासियों ने आरके नगर अमृत उद्यान में कचरार, नीम, कदम के पौधे रोपित किए।
महापौर यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने की नितांत आवश्यक है, क्योंकि आज के इस औद्योगिकीकरण एवं शहरीकरण के युग में वृक्षों की अंधाधुध कटाई हो रही है और कटाई के अनुपात में वृक्ष नहीं लगाए जा रहे हंै।
जिससे हमारा जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इन बातों को ध्यान में रखते नगर निगम द्वारा पौधरोपण किया जा रहा है और आज अमृत उद्यान में विभिन्न प्रजाति के पौधरोपित किए गए। उन्होंने कहा कि गत् वर्ष भी नगर निगम द्वारा शहर में वृहद वृक्षारोपण किया गया था। जिसका शहर में अच्छा प्रतिसाद मिला। नगर निगम आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि इस वर्ष भी नगर निगम द्वारा शहर में स्थल चयन कर वृक्षारोपण किया जा रहा है।